TO-LET अगर आप अपने रोजमर्रा के खर्चों के लिए एक्स्ट्रा कमाई करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक ऐसा तरीका लेकर आए हैं जो न केवल आसान है बल्कि बहुत ही कम समय में आपको एक्स्ट्रा कमाई करने में मदद करेगा। स्टूडेंट्स से लेकर नौकरीपेशा लोग भी इस तरीके को अपना सकते हैं और रोजाना ₹1000 तक की कमाई कर सकते हैं। यानी हर महीने ₹30000 का फायदा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से कैसे TO-LET बोर्ड के जरिए आप यह एक्स्ट्रा इनकम कमा सकते हैं।
TO-LET बोर्ड से पैसे कमाने का नया तरीका
आपने कई बार सड़कों पर या इमारत पर TO-LET लिखा हुआ बोर्ड देखा होगा। इसका मतलब होता है कि वह जगह किराए पर उपलब्ध है। लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ TO-LET बोर्ड की तस्वीर क्लिक करने से आपको रोजाना हजार रुपए की कमाई हो सकती है? जी हां, NoBroker जैसे ऐप्स ने इस आइडिया को एक इनकम सोर्स में बदल दिया है, जिससे आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।
कैसे और कितनी होगी कमाई?
NoBroker ऐप पर TO-LET बोर्ड की तस्वीर अपलोड करने पर हर फोटो के ₹120 तक मिलते हैं। अगर आप एक दिन में 9 से 10 फोटो अपलोड करते हैं, तो आप आसानी से दिन की लगभग ₹1000 की कमाई कर सकते हैं और इस हिसाब से आप महीने के करीब ₹30000 एक्स्ट्रा कमा सकते हैं। यह आसान और काफी सरल तरीका है जो आपको एक्स्ट्रा कमाई करने में मदद करता है।
NoBroker ऐप क्या है और यह कैसे काम करता है?
NoBroker एक बेंगलुरू स्थित प्रॉपटेक कंपनी है, जो ब्रोकरेज फ्री रियल एस्टेट सर्विस प्रदान करती है। इसके जरिए लोग बिना किसी ब्रोकर के घर किराए पर ले सकते हैं और साथ ही मकान या जमीन खरीद सकते हैं। यहां पैकर्स एंड मूवर्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, यह ऐप अब उन लोगों को भी पैसे कमाने का मौका दे रहा है जो इसके TO-LET बोर्ड की तस्वीरें अपलोड करते हैं।
TO-LET बोर्ड की तस्वीर अपलोड करने का तरीका
सर्वप्रथम, NoBroker ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपने ईमेल या फोन नंबर से पंजीकरण करें। इसके बाद ‘Post Your Property’ विकल्प पर क्लिक करें। यहाँ आपको TO-LET बोर्ड की तस्वीर अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करके अपनी फोटो अपलोड करें। एक तस्वीर के लिए ₹120 प्राप्त होंगे, जो सीधे आपके वॉलेट में जोड़ दिए जाएंगे।
किन शहरों में उपलब्ध है NoBroker Click & Earn सर्विस?
यह सर्विस फिलहाल देश के कुछ प्रमुख शहरों में उपलब्ध है:
- दिल्ली
- नोएडा
- बैंगलोर
- मुंबई
- पुणे
- चेन्नई
- गुड़गांव
- हैदराबाद
- ग्रेटर नोएडा
- गाजियाबाद
- फरीदाबाद
NoBroker अपने यूज़र्स को Click & Earn के लिए गाइडलाइन और टर्म्स एंड कंडीशन्स भी प्रदान करता है। अधिक जानकारी के लिए आप NoBroker की वेबसाइट या ऐप पर संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकृति: इस सामग्री में शामिल सलाह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और यह किसी भी प्रकार की सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी या व्यक्तिगत स्थिति के लिए हमेशा एक विशेषज्ञ से संपर्क करें। यह चैनल इस जानकारी की सटीकता या परिणामों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।