Tatkal Ticket Booking Time In Railway: ट्रेन छूटने से पहले करें तत्काल टिकट बुक, जानिए बुकिंग का सही समय और प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Tatkal Ticket Booking Time In Railway: भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट बुक सुविधा यात्रियों के लिए एक वरदान है, खासकर जब आपको अचानक यात्रा करना पड़ता है यह सुविधा आपके यात्रा के एक दिन पहले कंफर्म टिकट पाने का मौका देती है लेकिन अगर आप तत्काल टिकट कब और कैसे बुक करना चाहिए आप इस आर्टिकल के माध्यम से जाने इसकी पूरी जानकारी।

तत्काल टिकट बुक एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से आप अचानक सफर करने से पहले यह टिकट बुक कर सकते है। जो आपको लास्ट मिनट में भी सफर करने का मौका देती है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है तत्काल टिकट यात्रा में ठीक 1 दिन पहले ही बुक की जा सकता है इसके अलावा बुकिंग का समय और प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है।

तत्काल टिकट कब बुक करें?

अगर आप भी तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यात्रा से ठीक 1 दिन पहले अपने तत्काल टिकट बुक करना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप 20 नवंबर को यात्रा करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको 19 नवंबर को अपने तत्काल टिकट बुक करना होगा। इसलिए, अगर आप AC क्लास में यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको 19 नवंबर को सुबह 10:00 बजे तैयार रहना होगा। वहीं, स्लीपर क्लास के लिए 11:00 बजे तैयार रहें।

तत्काल टिकट बुकिंग का सही समय

तत्काल टिकट बुक करने के लिए सही समय पर आप ऑनलाइन होना बहुत जरूरी है। बुकिंग शुरू होने से 5 या 10 मिनट पहले आपको IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करना होगा। आप अपनी यात्रा की जानकारी पहले से ही तैयार रखें और तेज इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें और एक साथ कई डिवाइस पर कोशिश करें। जिसके माध्यम से आसानी से आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। और IRCTC की मास्टर लिस्ट फीचर का इस्तेमाल करें।

तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करना होगा। और अपनी यात्रा की संपूर्ण जानकारी इसमें दर्ज करना होगा वही तत्काल कोटा के विकल्प को चुनना होगा। इसमें उपलब्ध ट्रेन में से अपनी मनपसंद ट्रेन का चुनाव करके यात्री की संपूर्ण जानकारी दर्ज करना है। और कैप्चा कोड डालने के बाद निर्धारित पेमेंट का भुगतान करके आप ध्यान पूर्वक अपने लिए तत्काल टिकट कम से कम समय में कर सकते हैं।

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टिप्स

तत्काल टिकट बुक करने के लिए यात्री की जानकारी ट्रेन नंबर आदि पहले से तैयार रखें, और IRCTC की मास्टर लिस्ट फीचर से यात्रियों की जानकारी सेव करके रखें। तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपको हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करना है। जिसके माध्यम से आप बिना किसी परेशानी के तत्काल टिकट बुक कर सकते है, इसके साथ आपको कई डिवाइस में एक साथ कोशिश करना है। वही बुकिंग शुरू होने के ठीक पहले आपको लोगों करना है। और तेजी से पेमेंट के लिए नेट बैंकिंग किया UPI का इस्तेमाल करें। और सबसे मुख्य बात आपको IRCTC की वेबसाइट पर दी गई जानकारी और नियमों को ध्यान पूर्वक चेक करना है।

अस्वीकृति: इस सामग्री में शामिल सलाह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और यह किसी भी प्रकार की सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी या व्यक्तिगत स्थिति के लिए हमेशा एक विशेषज्ञों से संपर्क करें। यह चैनल इस जानकारी की सटीकता या परिणामों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Leave a Comment


Join WhatsApp WhatsApp Icon