Ladli Behna Yojana 20th Installment: लाडली बहनों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन जारी होगी योजना की 20वीं किस्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Ladli Behna Yojana 20th Installment: सरकार ने वर्ष 2023 में लाडली बहन योजना का संचालन किया था, जिसके अंतर्गत इस योजना की पंजीकृत महिलाओं के लिए अब तक बिना किसी हस्तक्षेप के 19वीं वित्तीय किस्तों तक का लाभ पहुंचा दिया गया है। और हाल ही में 11 दिसंबर 2024 को 19वीं किस्त का भुगतान राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में पहुंचाया है।

ऐसी महिलाएं जो इस किस्त से लाभान्वित हुई हैं, उनके लिए अब अगली किस्त का इंतजार बेहद उत्सुकता से है और योजना की पंजीकृत महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त अगले महीने किस तिथि को हस्तांतरित की जाएगी। इसी संबंधित जानकारी को लेकर आज हम आपके सामने इस आर्टिकल को प्रस्तुत कर रहे हैं।

लाडली बहना योजना 20वीं किस्त इंस्टॉलमेंट

मध्य प्रदेश राज्य में जब से लाडली बहन योजना शुरू की गई है, तब से राज्य की गरीबी तथा आर्थिक स्थिति से कमजोर महिलाओं के लिए काफी सहूलियत मिल पाई है। बता दें कि इस योजना की शुरुआती तौर पर महिलाओं के लिए ₹1000 की राशि दी जाती थी, परंतु इसे समय के अनुसार बढ़ाते हुए 1250 रुपए कर दिया गया है।

लाडली बहना योजना के अंतर्गत केवल दो चरणों में ही मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को आवेदन के लिए मिले थे। इन आवेदक महिलाओं को योजना में पंजीकृत किया गया था और राज्य की महिलाएं इस सरकारी लाभ से काफी खुश नजर आ रही हैं तथा बीजेपी सरकार की काफी आभारी भी हैं।

लाडली बहना योजना 20वीं किस्त के लिए पात्र महिलाएं

ऐसी महिलाएं जो 19वीं किस्त से लाभान्वित हुई हैं, उन्हें 20वीं किस्त का लाभ भी प्राप्त होगा। केवल उन महिलाओं को इस किस्त का लाभ मिलेगा जिनके बैंक खाते में डीबीटी पंजीकृत है। किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है। यदि किसी महिला के आधार कार्ड में कोई अपडेट संबंधी समस्या होती है, तो उनके लिए इस किस्त का वितरण रोका जा सकता है।

लाडली बहना योजना 20वीं किस्त की जानकारी

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त वर्ष 2025 के जनवरी महीने के प्रारंभिक सप्ताह में दी जाएगी। इस किस्त के अनुसार, तिथि 5 जनवरी से लेकर 10 जनवरी 2025 तक महिलाओं के बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

लाडली बहना योजना के लाभ

राज्य की गरीब परिवार की महिलाएं तब अपने परिवार का मासिक खर्च आराम से चला पाएंगी और साथ ही इस राशि की मदद से राज्य की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर जीवन यापन कर पाएंगी। जिन महिलाओं के पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है, उन महिलाओं के लिए यह मासिक राशि काफी कल्याणकारी साबित हो रही है। यह योजना महिलाओं को प्रोत्साहन देने हेतु राज्य में काफी कारगर साबित हो रही है।

लाडली बहना योजना 20वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • बेनिफिशियरी स्थिति की जांच करने के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर पहुँचने के बाद, सीएससी आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें और होम पेज पर पहुँचें।
  • होम पेज पर “भुगतान स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, अगले ऑनलाइन पृष्ठ में महिला की आवश्यक जानकारी भरें और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करें।
  • सत्यापन के पश्चात, स्क्रीन पर महिला का बेनिफिशियरी स्थिति प्रदर्शित होगी।

अस्वीकृति: इस सामग्री में शामिल सलाह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और यह किसी भी प्रकार की सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी या व्यक्तिगत स्थिति के लिए हमेशा एक विशेषज्ञों से संपर्क करें। यह चैनल इस जानकारी की सटीकता या परिणामों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है

यह भी पढ़े:

नए साल से पहले LPG गैस सिलेंडर को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, मात्र 570 रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

Leave a Comment


Join WhatsApp WhatsApp Icon