E Shram Card List: अगर आप भी श्रमिक संगठित क्षेत्र में मजदूरी कर रहे हैं और अभी तक आपने अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया है, तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। क्योंकि ई-श्रम कार्ड आपकी जीवन स्तर को बदलने के लिए एक मुख्य दस्तावेज है। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से आपको आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त होता है।
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें, ई-श्रम कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिससे असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ अनेक प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। और आप इसी महत्वता को देखते हुए समझ सकते हैं कि ई-श्रम कार्ड कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिन भी श्रमिकों ने ई-श्रम कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किए हैं, अब उन सभी श्रमिकों को सरकार द्वारा जारी की गई ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत लाभार्थी सूची को भी चेक करना होगा।
ई श्रम कार्ड न्यू लिस्ट
ई श्रम कार्ड का आवेदन कर चुके आप सभी श्रमिक ई-श्रम कार्ड के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं। और ई-श्रम सूची हाल ही में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
यह ई-श्रम कार्ड पीडीएफ प्रारूप में ओपन होती है, जिसमें ऐसे श्रमिकों के नाम को शामिल किया जाता है, जिनके आगामी समय में ई-श्रम कार्ड जाएंगे एवं संबंधित लाभ प्रदान किया जाएगा। और इसी प्रकार, इस लिस्ट को चेक करना आवश्यक हो जाता है। जिसका नाम सूची में शामिल नहीं है, उसका कार्ड नहीं बनवाया जाएगा।
ई श्रम कार्ड के लाभ
ई श्रम कार्ड के तहत आपको ₹1000 का भत्ता मिल सकता है। सभी लाभार्थियों को आयुष्मान योजना का लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त, आप सभी दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाओं का भी लाभ ले सकते हैं। वृद्ध श्रमिकों को श्रम कार्ड के माध्यम से पेंशन सुविधा का लाभ भी मिल सकता है।
ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता
अगर हम श्रम कार्ड हेतु पात्रता की बात करें, तो ऐसे श्रमिक जिनका श्रम कार्ड बनवाना है, वह असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करते हों और उनकी आयु 18 या उससे अधिक हो। इसके अलावा, उनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक हो, वे बहुत आसानी से मुख्य दस्तावेजों के साथ इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
ई श्रम कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज़
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड इत्यादि।
ई श्रम कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?
ई श्रम कार्ड सूची की जांच करने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर “ऑलरेडी रजिस्टर्ड अपडेट” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद, एक नया पृष्ठ खुलेगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद, जन्म तिथि भी भरें। अब “जेनरेट ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक करें और प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके “वेरीफाई” पर क्लिक करें। इसके बाद, “फाइनल सबमिट” के विकल्प पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया के बाद, ई-श्रम कार्ड सूची प्रदर्शित होगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं। इस प्रकार, आप सरलता से ई-श्रम कार्ड सूची की जांच कर सकते हैं।