Sahara India Refund List 2025: सहारा इंडिया कंपनी में जिन निवेशकों ने अपना पैसा लगाया था और अब रिफंड पाने के लिए उन्होंने अप्लाई किया था, उन सभी के लिए खुशखबरी है। सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट जारी हो गई है। अगर आप लंबे समय से अपने फंसे हुए पैसे वापस पाने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आप आसानी से सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा रिफंड पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है, जिसके माध्यम से आप आसानी से अपने डूबा हुआ पैसा वापस पा सकते हैं। हालांकि, फिलहाल केवल ₹10000 का रिफंड किया जाएगा और धीरे-धीरे आपका सारा पैसा आपको मिल जाएगा।
अगर आपने सहारा कंपनी में अपना पैसा निवेश किया है और उसे वापस पाना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में अपना नाम चेक करने की संपूर्ण जानकारी देंगे। बने रहें आर्टिकल के अंत तक।
Sahara India Refund List 2025
सहारा इंडिया एक प्रतिष्ठित और विशाल कंपनी थी, जिसमें देशभर के लाखों निवेशकों ने यह विश्वास करके अपना धन लगाया था कि उन्हें इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। लेकिन किसी कारणवश कंपनी संकट में आ गई और इसके साथ ही लोगों का धन भी समाप्त हो गया।
अब सरकार ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल की शुरुआत की है, जहां रजिस्ट्रेशन करके आप अपने पैसे वापस प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी के लिए यह उल्लेखनीय है कि सहारा इंडिया ने धन वापस करने के लिए एक नई सूची जारी की है। इसलिए, आपको चाहिए कि आप इस सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें, क्योंकि यदि आपका नाम इसमें है, तो कुछ ही दिनों में आपका धन वापस मिल सकता है।
सहारा इंडिया रिफंड कब होगा वापस
यदि आप सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से अपने फंसे पैसे को वापस पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इसके लिए आवेदन देना होगा। इसके पश्चात, आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों को कंपनी वेरीफाई करेगी। अगर आपकी सारी जानकारी सही दर्ज होती है और आपके डॉक्यूमेंट भी सही होते हैं, तो 15 से 20 दिनों के अंदर आपका पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।
जहां राशि आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी, इस प्रकार से पहली किस्त जब सफलतापूर्वक आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगी, उसके बाद आपके बाकी बचे हुए पैसे भी वापस कर दिए जाएंगे।
किन निवेशकों का पैसा होगा वापस
सहारा इंडिया कंपनी इस समय उन लोगों को अपना पैसा वापस करेगी जिन्होंने इसकी चार बड़ी कंपनियों में निवेश किया था। इसके अंतर्गत पहली कंपनी सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड है और दूसरी कंपनी सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड है।
वहीं तीसरी कंपनी हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड है और चौथी कंपनी तारा मल्टीपरपज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड है। इन कंपनियों में जिन लोगों ने अपने पैसे लगाए थे, केवल उन्हें ही रिफंड राशि मिलेगी।
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें?
अगर आपने सहारा इंडिया पोर्टल पर अपने पैसे वापस पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, तो अब सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में अपना नाम चेक करने से संबंधित संपूर्ण जानकारी जानें।
- सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को चेक करने के लिए आपको संबंधित विभाग के आधिकारिक पोर्टल को ओपन करना है।
- यहां पर मुख्य पेज पर आपको सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसके बाद, आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना है।
- इस तरह से आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है और उसके पश्चात सर्च का ऑप्शन दबा देना है।
- सर्च के विकल्प को दबाने के बाद आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट खुल जाएगी।
- इस सूची में अब आप अपने नाम को सरलता के साथ देख सकते हैं और यदि इसमें आपका नाम दिया गया है, तो 15-20 दिन के अंदर आपके बैंक अकाउंट में आपकी रिफंड राशि भेज दी जाएगी।
अस्वीकृति: इस सामग्री में शामिल सलाह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और यह किसी भी प्रकार की सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी या व्यक्तिगत स्थिति के लिए हमेशा एक विशेषज्ञ से संपर्क करें। यह चैनल इस जानकारी की सटीकता या परिणामों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।